नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 243.20 रुपये प्रति किलो हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम का भाव 1.65 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 243.20 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,585 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
