scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया चार पैसे चढ़कर 77.54 प्रति डॉलर पर

रुपया चार पैसे चढ़कर 77.54 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 30 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 77.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया एक सीमित दायरे में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार धन निकासी से रुपये पर कुछ दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.53 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.46 से लेकर 77.56 के दायरे में रहा। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 77.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शनिवार को रुपया 77.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,041.08 अंक की तेजी के साथ 55,925.74 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत घटकर 101.44 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत बढ़कर 119.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,943.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments