नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) का शुद्ध घाटा 31 मार्च, 2022 को समाप्त जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 346.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी को वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 155.12 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
एफसीएल ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान परिचालन आय 32.03 प्रतिशत घटकर 262.54 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में यह 386.26 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के दौरान एफसीएल का कुल खर्च 6.67 प्रतिशत बढ़कर 533.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जो वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि के दौरान 500.06 करोड़ रुपये रहा था।
पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में एफसीएल का शुद्ध घाटा 449.75 करोड़ रुपये रहा। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 483.30 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान इसकी परिचालन आय 24 प्रतिशत बढ़कर 1,468.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे एक साल पहले की अवधि में यह 1,184.51 करोड़ रुपये रही थी।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
