scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर

रुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 25 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित बाजार हस्तक्षेप के कारण बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़कर 102.25 हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.54 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 77.44 से लेकर 77.57 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 77.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपया उतार-चढ़ाव के साथ एक सीमा में कारोबार करता रहा। बैंकों के प्रतिभागियों ने रुपये का समर्थन करने की कोशिश की। वहीं डॉलर की खरीदारी जारी रहने से रुपया 77.47 से 77.60 के दायरे में घूमता रहा।’’

आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अमेरिका से अपेक्षित मजबूत मांग का भी स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 114.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 303.35 अंक की गिरावट के साथ 53,749.26 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99.35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments