scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश : किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 25 मई (भाषा) नोएडा के फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि फेज-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से 22 मई की रात उसके पड़ोस में रहने वाले राजा नामक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments