scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआलोक कुमार वैश्य का बजाज हिंदुस्तान शुगर के एमडी पद से इस्तीफा

आलोक कुमार वैश्य का बजाज हिंदुस्तान शुगर के एमडी पद से इस्तीफा

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि आलोक कुमार वैश्य ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनके स्थान पर अजय कुमार शर्मा को नया एमडी नियुक्त किया गया है।

एक नियामकीय सूचना में बजाज हिंदुस्तान शुगर ने कहा, ‘‘आलोक कुमार वैश्य ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के निदेशक मंडल को प्रबंध निदेशक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है।’’ शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में उनके इस्तीफे पर विचार किया गया और इसे स्वीकार कर लिया गया।

बजाज हिंदुस्तान ने कहा, ‘‘हम आगे सूचित करना चाहेंगे कि निदेशक मंडल ने 20 मई, 2022 से कंपनी के अतिरिक्त निदेशक और प्रबंध निदेशक के रूप में अजय कुमार शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments