scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा में 11 विधायक सोमवार को लेंगे मंत्री के रूप में शपथ

त्रिपुरा में 11 विधायक सोमवार को लेंगे मंत्री के रूप में शपथ

Text Size:

अगरतला, 15 मई (भाषा) त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और आईपीएफटी के दो विधायकों सहित कुल 11 विधायक सोमवार को मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएफटी के मेवार कुमार जमातिया को छोड़कर बिप्लब कुमार देब मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों को नयी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

देब सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री रहे जमातिया और आईपीएफटी के प्रमुख एनसी देबबर्मा के बीच मतभेद की खबरें हाल में सामने आई थीं।

राज्यपाल एसएन आर्य मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राजभवन में एक कार्यक्रम में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

साहा ने रविवार रात राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ जिष्णु देव वर्मा, एनसी देब बर्मा (आईपीएफटी), रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग (आईपीएफटी) राज्य के कैबिनेट मंत्री के तौर पर कल शपथ लेंगे।’’

साहा ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments