scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम: शोकसभा के दौरान भाजपा नेता पर हमला

गुरुग्राम: शोकसभा के दौरान भाजपा नेता पर हमला

Text Size:

गुरुग्राम (हरियाणा),15 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी एवं करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू पर यहां रविवार को एक शोकसभा के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोहना सिटी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अम्मू के मित्र पवन वर्मा ने भाजपा नेता को एक धर्मशाला में चल रही शोकसभा के दौरान रिवॉल्वर की बट से मारा।

अम्मू ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उनकी संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की है।

उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments