scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशगहलोत ने उदयपुर में ‘बर्ड पार्क’ का लोकार्पण किया

गहलोत ने उदयपुर में ‘बर्ड पार्क’ का लोकार्पण किया

Text Size:

जयपुर 12 मई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में प्रदेश के पहले ‘बर्ड पार्क’ का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं व टेलिमेडिसीन सुविधाओं का भी लोकार्पण किया।

गहलोत ने लगभग 21.99 करोड़ रुपये की लागत वाले छह जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं 12 करोड़ रुपये की लागत वाले एक कार्य का शिलान्यास किया।

गहलोत ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “प्रदेश सरकार हर तबके के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। जरूरतमंद व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मिले इसके लिए तकनीकी नवाचारों के साथ सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।”

उन्होंने आरएनटी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में भी इसी तरह के विकाय कार्य करवाएं जाएंगे।

गहलोत ने उदयपुर के गुलाबबाग में प्रदेश के पहले ‘बर्ड पार्क’ का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री, वन मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पार्क परिसर में पंचवटी उद्यान विकसित करने के लिए पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद जिले में पैंथर्स की संख्या को देखते हुए पैंथर संरक्षण के लिए ‘‘पैंथर रेस्क्यू सेंटर‘‘ स्थापित करने की भी घोषणा की।

भाषा कुंज नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments