scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत 15 रुपये की तेजी के साथ 2,950 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,950 रुपये प्रति क्विन्टल हाो गई जिसमें 55,580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ने से मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments