scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो आधारित ऋण दर बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत की

इंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो आधारित ऋण दर बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत की

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) इंडियन ओवरसीज बैंक ने 10 मई से रेपो आधारित ऋण दर को बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘हमारे बैंक ने रेपो से जुड़ी ऋण दर (आरएलएलआर) को संशोधित कर 7.25 प्रतिशत (यानी 4.40 प्रतिशत + 2.85 प्रतिशत = 7.25 प्रतिशत) कर दिया है।’’

इससे पहले दिन में एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और करुड़ वैश्य बैंक ने भी अपनी ऋण दरों को बढ़ाया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले सप्ताह नीतिगत दर को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद कई बैंकों ने अपने कर्ज को महंगा किया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments