scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशझारखंड: स्कूली छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

झारखंड: स्कूली छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Text Size:

जमशेदपुर (झारखंड), दो मई (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी स्कूल के 40 वर्षीय शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद परिवार ने उससे पूछताछ की एवं इस बारे में जानकारी हुई।

पीड़ित के परिवार द्वारा कदमा पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया है जिसमें से पिछले सप्ताह किया गया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।

शिकायत में लड़के ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने उसकी बात नहीं माने जाने पर उसे (लड़के) और उसकी बहन को फेल करने की धमकी दी थी।

कदमा पुलिस थाने के प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं

भाषा धीरज अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments