scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजिंस कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक

जिंस कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक

Text Size:

मुंबई, दो मई (भाषा) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड ने भू-राजनीतिक संकट और जिंसों की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को बैठक की।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 595वीं बैठक को ऑनलाइन माध्यम से गवर्नर शक्तिकांत दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

बयान में कार्यसूची की जानकारी दिए बिना कहा गया कि निदेशक मंडल ने कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन के मौद्रिक नीति समिति के पदेन सदस्य के रूप में नामांकन को मंजूरी दे दी है।

इस बैठक में डिप्टी गवर्नरों और निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने भी भाग लिया।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments