scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को दोबारा फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को दोबारा फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए दी बधाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को दोबारा फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने के लिए सोमवार को बधाई दी और कहा कि वह भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।

फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में रविवार को मैक्रों को विजेता घोषित किया गया। मैक्रों (44) ने धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को चुनाव में मात दी है।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ फ्रांस का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मेरे मित्र इमैनुएल मैक्रों को बधाई। मैं भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’

भाषा शोभना निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments