scorecardresearch
Monday, 23 September, 2024
होमदेशबंबई उच्च न्यायालय की तय समयसीमा से पहले एमएसआरटीसी के लगभग 82 हजार कर्मी काम पर लौटे

बंबई उच्च न्यायालय की तय समयसीमा से पहले एमएसआरटीसी के लगभग 82 हजार कर्मी काम पर लौटे

Text Size:

मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) बंबई उच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल पर गए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों के लिए काम पर लौटने के लिए तय शुक्रवार की समय सीमा समाप्त होने के आखिरी दिन 92 हजार कर्मियों में से लगभग 82 हजार कर्मचारी काम पर लौट आए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने बताया कि दिन में 5,398 कर्मी काम पर लौटे जिन्हें मिलाकर अब तक सरकारी निगम के अबतक 82,360 कर्मी काम पर लौट आए हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग 30 हजार बस सेवाओं का परिचालन बृहस्पतिवार को हुआ है और यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।

कर्मचारियों के 177 दिनों तक चले आंदोलन से महाराष्ट्र के खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा प्रभावित हुई। एमएसआरटीसी के बेड़े में करीब 16 हजार बस हैं और यह कोविड-19 से पहले रोजाना 65 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचाती थी।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments