scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशमुंबई की रिहायशी इमारत के फ्लैट में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई की रिहायशी इमारत के फ्लैट में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में बुधवार को 11 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज़ (पूर्व) में सीएसटी सड़क पर स्थित एग्ज़िओम इनिज़िया इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई और पुलिस नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब 11 बजे इसकी जानकारी दी गई।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को 11 बजकर 20 मिनट पर बुझा दिया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments