scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के मंदिरों में तीन मई को 'महा-आरती' का आयोजन करेंगे: मनसे नेता

महाराष्ट्र के मंदिरों में तीन मई को ‘महा-आरती’ का आयोजन करेंगे: मनसे नेता

Text Size:

मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) ने मंगलवार को कहा कि वह तीन मई को राज्य भर में मंदिरों में ‘महा-आरती’ का आयोजन करेगी।

मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा प्रावधानों और नये दिशा-निर्देशों, यदि कोई है तो, के तहत ‘महा आरती’ करने के लिए जरुरत पड़ने पर पुलिस से इसकी अनुमति भी लेगी।

नंदगांवकर ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की एक टीम ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा किया था, जहां बाद में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के जाने का भी कार्यक्रम है।

मनसे नेता ने कहा कि मनसे ने रेल मंत्री से विशेष ट्रेनों का प्रबंध करने का आग्रह किया है, क्योंकि राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के समय मनसे के हजारों कार्यकर्ता भी वहां जाएंगे।

भाषा रवि कांत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments