scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशराजस्थान : करौली से कर्फ्यू हटा, धारा-144 बरकरार

राजस्थान : करौली से कर्फ्यू हटा, धारा-144 बरकरार

Text Size:

जयपुर, 17 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के करौली में दो अप्रैल को नवसंवत्सर पर निकाली गई रैली के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना से पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद जिला प्रशासन द्वारा लगाए कर्फ्यू को रविवार से हटा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पारस राम मीणा ने बताया कि करौली में स्थिति सामान्य होने के चलते रविवार सुबह सात बजे तक के लिए घोषित कर्फ्यू की अवधि की समाप्ति पर उसे आगे नहीं बढ़ाया गया।

मीणा के मुताबिक, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर एहतियाती तौर पर अतिरिक्त पुलिस दस्तों की तैनाती की गई है।

भाषा

कुंज बिहारी

कुंज बिहारी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments