scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशमस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 अप्रैल (भाषा) ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में शुक्रवार को एक मस्जिद के सामने अनधिकृत प्रदर्शन करने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कडलाग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 188 के साथ ही यहां निषेधाज्ञा से संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

पीएफआई के पदाधिकारी अब्दुल मतीन शेकानी ने कहा कि 10 अप्रैल को रामनवमी पर कुछ राज्यों में हिंसा की घटनाओं के बाद मुस्लिमों के खिलाफ ‘‘अत्याचारों’’ को उजागर करने के लिए प्रदर्शन किया गया।

भाषा गोला अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments