scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशनोएडा में असामाजिक तत्वों ने की आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

नोएडा में असामाजिक तत्वों ने की आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Text Size:

नोएडा (उप्र),14 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के छीजारसी गांव में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार सुबह क्षतिग्रस्त कर दिया।

डॉ आंबेडकर की आज जयंती है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला मारन ने बताया कि छीजारसी गांव में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया,जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हालात सामान्य बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मौके पर दूसरी प्रतिमा लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments