नोएडा (भाषा), 13 अप्रैल (भाषा) नोएडा में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया ।
रबूपुरा के थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि नीलोनी शाहपुर की एक किशोरी को भूरा उर्फ गजेंद्र बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद किया।
कुमार के अनुसार पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है। उन्होंने बताया कि अगर डॉक्टरी परीक्षण में यह बात प्रकाश में आती है कि किशोरी के साथ बलात्कार हुआ है, तो इस मामले में उचित धारा लगायी जाएगी।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
