scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी ग्रीन एनर्जी 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी, बाजार पूंजीकरण 4.22 लाख करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी, बाजार पूंजीकरण 4.22 लाख करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी सोमवार को भारतीय बाजार की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई। कंपनी के शेयरों में आई तेजी के दम पर इसका बाजार मूल्यांकन 4.22 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीएसई में कारोबार के अंत में 16.25 प्रतिशत चढ़कर 2,701.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। एक समय तो यह 19.99 प्रतिशत तक उछलकर 2,788.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया था।

बहरहाल कंपनी के शेयरों में आए उछाल के दम पर इसका बाजार मूल्यांकन 4.22 लाख करोड़ रुपये हो गया और अडाणी ग्रीन एनर्जी बाजार की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल हो गई। वहीं भारती एयरटेल 4,16,240.75 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ 11वें स्थान पर खिसक गई।

अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर इस साल 103.46 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं।

भाषा

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments