scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअमेठी में पांच वर्षीय बच्‍चे की हत्‍या, चाची के खिलाफ मामला दर्ज

अमेठी में पांच वर्षीय बच्‍चे की हत्‍या, चाची के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 11 अप्रैल (भाषा) जिले की शिवरतनगंज थाना पुलिस ने गांव शिवरतन सिंह का पुरवा में पांच साल के बच्चे की हत्या के आरोप मेंं उसकी चाची के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने सोमवार को बताया कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव शिवरतन सिंह का पुरवा मजरे पेंडारा में रविवार देर शाम प्रिंस कुमार यादव (पांच) की हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने अपनी देवरानी अनीता (बच्‍चे की चाची) के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है जिसके आधार पर हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments