scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर हैंडल हैक

उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर हैंडल हैक

Text Size:

लखनऊ, 11 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर हैंडल समेत दो आधिकारिक हैंडल सोमवार को कुछ समय के लिये हैक कर लिये गये।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt (एटदरेट यूपीगवर्मेंट) आज करीब 10 मिनट के लिये हैक हो गया। उसके बाद वह बहाल हो गया। इस हैंडल के 27 लाख फालोवर हैं।’’

इसी तरह प्रदेश के सूचना विभाग द्वारा संचालित एक अन्य ट्विटर हैंडल @InfoUPFactCheck (एटदरेट यूपी फैक्ट चेक) भी कुछ समय के लिये हैक कर लिया गया। हैकर ने एक पिन किये गये ट्वीट को भी हैक कर लिया। हालांकि 24 हजार से ज्यादा फालोवर वाला यह हैंडल भी बाद में बहाल हो गया।

इससे पहले, शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी करीब 29 मिनट के लिये हैक कर लिया गया था। इस हैंडल के 40 लाख से ज्यादा फालोवर हैं। इस मामले में राजधानी लखनऊ के साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments