scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशधामी ने विधि विधान से किया कन्या-पूजन

धामी ने विधि विधान से किया कन्या-पूजन

Text Size:

देहरादून, 10 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर विधि विधान से कन्या पूजन किया तथा उन्हें भोजन कराया।

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने पत्नी गीता के साथ विधि-विधान से कन्या-पूजन किया तथा विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

धामी ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्र तथा रामनवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए हरिद्वार के भूपतवाला में नकलंक धाम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान उन्होंने नकलंक धाम में श्रीमद भागवत कथा भी सुनी। धामी ने कहा कि रामनवमी के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।

अगले माह शुरू हो रही चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और राज्य सरकार सुरक्षित चार धाम यात्रा को लेकर संकल्पबद्ध है।

धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास चार धाम यात्रा में आने वाले हर यात्री को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए ‘अतिथि देवो भवः’ के ध्येय वाक्य को अपनाकर सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं ।

भाषा दीप्ति दीप्ति संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments