भिवानी (हरियाणा), छह अप्रैल (भाषा) हरियाणा के भिवानी में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने हांसी गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने आरोप लगाया, “ भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से जनता को लूटने में लगी हुई है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आए दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं।
कुमार ने सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को वापस लेने की अपील की।
भाषा सं. नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.