scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने शिवकुमार स्वामीजी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने शिवकुमार स्वामीजी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के तुमकुरू स्थित सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सामुदायिक सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगालू को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह असंख्य लोगों के दिलों में बसते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अद्वितीय सामुदायिक सेवा और शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।’’

एक अप्रैल को संत शिवकुमार स्वामीजी की 115वीं जयंती है। वर्ष 2019 में उनका निधन हो गया था।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments