scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशएअर इंडिया ने शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसने पर कार्रवाई की

एअर इंडिया ने शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसने पर कार्रवाई की

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) एअर इंडिया ने विमान में शाकाहारी यात्री को मांसाहारी भोजन परोसने के आरोप में चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक 25 मार्च को तोक्यो से दिल्ली आ रहे विमान में जैन धर्म के अनुयायी एक यात्री ने स्वयं के लिए शाकाहारी भोजन परोसने को कहा था, लेकिन चालक दल के दो सदस्यों ने गलती से उस यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया।

अधिकारियों ने कहा कि जब यात्री को पता चला कि उसे गलत भोजन परोसा गया है, तो उसने चालक दल के सदस्यों से शिकायत की।

एयरलाइन ने चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments