scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Text Size:

श्रीनगर, 31 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के तुर्कवांगम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

मुठभेड़ में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments