scorecardresearch
Sunday, 6 October, 2024
होमदेशबुलंदशहर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

बुलंदशहर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र), 31 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 56 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने बृहस्पतिवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बुलंदशहर सिटी के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक हवलदार ब्रजवीर सिंह रिजर्व पुलिस लाइंस इलाके में तैनात थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘दोपहर बाद ब्रजवीर सिंह अपनी सर्विस राइफल अपने साथ घर ले गये और उसी से उन्होंने खुद को गोली मार ली।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। हम ब्रजवीर सिंह के परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।’’

भाषा रवि कांत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments