scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशश्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Text Size:

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 31 मार्च (भाषा) श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है जो तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां बुधवार देर रात की गयी, जब पुडुकोट्टई जिले के तीन मछुआरे कच्चातीवू के समीप मछली पकड़ने गए थे। एक नौका भी जब्त की गयी है।

इस घटना से दो दिन पहले ही श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन के लिए चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी।

मछुआरों के प्रतिनिधियों ने ताजा घटना पर आक्रोश जताया है और वे इस मुद्दे का स्थायी समाधान चाहते हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments