नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) सरकार ने बुधवार को चार फिल्म मीडिया इकाइयों- फिल्म प्रभाग, फिल्म समारोह निदेशालय (डीएफएफ), भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) और भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी (सीएफएसआई)- के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) में विलय की घोषणा की।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वृत्तचित्रों और लघु फिल्म के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्म के संरक्षण का कार्य एनएफडीसी को हस्तांतरित कर दिया है।
एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न गतिविधियों के दोहराव को घटाने और सार्वजनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया।
सरकार ने इन सभी गतिविधियों के लिए 2026 की अवधि तक 1304.52 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन भी किया है, जिसे एनएफडीसी के जरिये लागू किया जाएगा।
भाषा रवि कांत
सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
