scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशमुंबई में आवासीय इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में आवासीय इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Text Size:

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) मुंबई में एक आवासीय इमारत में बुधवार को आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘सात रास्ता’ इलाके के जैकब सर्किल स्थित चार मंजिला विट्ठल निवास भवन की तीसरी मंजिल पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आग लगी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments