scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशयमुना एक्सप्रेसवे पर पांच और फास्टट्रैक लेन शुरू किए जाएंगे

यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच और फास्टट्रैक लेन शुरू किए जाएंगे

Text Size:

नोएडा (उप्र), 22 मार्च (भाषा) यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर वाहनों के भारी दबाव को कम करने के लिए पांच और फास्टट्रैक लेन शुरू किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आंकड़े के अनुसार 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया, ‘‘पिछले कुछ दिनों से टोल प्लाजा पर लग रहे जाम को देखते हुए फास्ट्रैक लेन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली जेपी इंफ्राटेक ने इस पर सहमति जताते हुए जेवर टोल प्लाजा पर काम सबसे पहले कराने की बात कही है।’’

सीईओ ने कहा, ‘‘यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा हैं। तीनों टोल पर पांच-पांच लेन की बढ़ोतरी होने से वाहन चालकों को काफी मदद मिलेगी। जेवर टोल प्लाजा पर 22 जुलाई तक काम पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद हर टोल प्लाजा पर दो-दो महीने के भीतर पांच-पांच अतिरिक्त लेन बढ़ाने का काम किया जाएगा।’’

हालांकि यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर दोनों ओर सभी 12 लेन पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जाम को देखते हुए लेन बढ़ाने का निर्णय किया गया है। केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है लेकिन निजी एक्सप्रेसवे होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर यह सुविधा इस साल फरवरी से प्रारंभ हुई।

भाषा सं पारुल सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments