scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशसंदिग्ध नक्सलियों ने की नगर सैनिक की हत्या

संदिग्ध नक्सलियों ने की नगर सैनिक की हत्या

Text Size:

कांकेर, 21 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने बाजार में नगर सेना के एक जवान की हत्या कर दी।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमझीर गांव के मुर्गा बाजार में संदिग्ध नक्सलियों ने नगर सेना के जवान संजय कुंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गुमझीर गांव में आज वार्षिक देव मेले का आयोजन किया गया था और जब जवान मेले के मुर्गा बाजार में था तब संदिग्ध नक्सलियों का एक दल वहां पहुंचा और देसी कट्टे से उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया,“ पुलिस को जानकारी मिली है कि हमलावर लगभग आठ की संख्या में है। पुलिस दल के घटनास्थल में पहुंचने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी। ”

भाषा सं संजीव संजीव नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments