scorecardresearch
Monday, 30 September, 2024
होमदेशएन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री और पांच अन्य ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री और पांच अन्य ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Text Size:

इंफाल, 21 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एन बीरेन सिंह ने सोमवार को यहां राजभवन में दूसरे कार्यकाल के लिये मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल एल गणेशन ने सिंह को पांच कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ दिलाई।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने रविवार को राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था, जिसमें कहा गया था कि सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों वाले भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद राज्यपाल ने सिंह को मणिपुर में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments