scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशभाजपा विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने को इंफाल पहुंचे सीतारमण और रिजिजू

भाजपा विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने को इंफाल पहुंचे सीतारमण और रिजिजू

Text Size:

इंफाल, 20 मार्च (भाषा) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू मणिपुर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को इंफाल पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सीतारमण को केन्द्रीय पर्यवेक्षक और रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि सीतारमण का मणिपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।

दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के साथ राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और विधायक टीएच बिश्वजीत तथा वाई. खेमचंद भी मणिपुर लौटे हैं। राज्य के ये नेता शनिवार को दिल्ली गए थे।

केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव, भाजपा के राज्यसभा सदस्य लैशेम्बा सनाजाउबा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी इंफाल आए हैं।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर भाजपा ने सत्ता में वापसी की है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments