scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशहिजाब को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा, सत्यमेव जयते

हिजाब को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा, सत्यमेव जयते

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया, जिसमें राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा गया था। एमआरएम ने कहा कि अंत में सच्चाई की ही जीत होती है।

संगठन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “अराजक तत्वों और संकीर्ण विचारधारा वाले नेताओं को अब अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।”

बयान के मुताबिक, जो राजनोता लोगों के मन में जहर के बीज बो रहे हैं और इस मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाषा पारुल शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments