scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत सत्तारूढ़ विधायक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखेंगे

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत सत्तारूढ़ विधायक फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखेंगे

Text Size:

गुवाहाटी, 14 मार्च (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों समेत राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखेंगे।

सरमा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा कि वे अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ शहर के मल्टीप्लेक्स में सोमवार शाम को फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री जबकि निर्माण जी स्टुडियो ने किया है। यह फिल्म पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदू समुदाय के लोगों की लक्षित हत्या के बाद समुदाय के लोगों के घाटी से पलायन पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments