scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअज्ञात बदमाश एसबीआई की एटीएम मशीन उखाड़ अपने साथ ले गए

अज्ञात बदमाश एसबीआई की एटीएम मशीन उखाड़ अपने साथ ले गए

Text Size:

जयपुर, 13 मार्च (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एटीएम मशीन और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एटीएम मशीन में 25 लाख 83 हजार रूपये थे।

उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने तिजारा फाटक पुलिया के पास स्टेट बैंक आफ इंडिया की एटीएम मशीन और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ लिया और उसे लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

भाषा

कुंज बिहारी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments