scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशयुगांडाई नागरिक की पेट में छुपाकर लाई गई 67 ग्राम हेरोइन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

युगांडाई नागरिक की पेट में छुपाकर लाई गई 67 ग्राम हेरोइन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच मार्चको शारजंहा से आई 28 वर्षीय युगांडाई महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 67 ग्राम हेरोइन जब्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने यह मादक पदार्थ अपने पेट में छह कैप्सूल में छुपाकर रखा था और उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 46.90 लाख रुपये आंकी गई है।

विभाग के सहायक आयुक्त बी. बी. अटल ने बताया कि महिला को शनिवार को मादक पदार्थ अधिनियम और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments