scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई

Text Size:

शिमला, 10 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना के दौरान दो लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि कांगड़ा के उपायुक्त डॉक्टर निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर और पायलट का पंजीकरण व उन्हें यूनिक कोड जारी किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जिंदल लगभग एक पखवाड़े में प्रतिबंध आदेश की समीक्षा करेंगे।

बुधवार को कांगड़ा के बीर बिलिंग में ग्लाइडर को धक्का दे रहा एक हेल्पर रस्सी में फंस गया था जिससे ग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया। दोनों युवक 25-30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान पायलट को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments