scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइलों से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी खबरें इस प्रकार हैं-

चुनाव117 तीसरी लीड मतगणना

विधानसभा चुनाव: भाजपा उप्र समेत चार राज्यों में आगे, ‘आप’ ने पंजाब में बाजी मारी

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक दृष्टि से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है और तीन अन्य राज्यों के रुझानों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में जबरदस्त जीत के साथ इतिहास रचती दिखाई दे रही है।

दि18 चुनाव केजरीवाल

पंजाब के नतीजे इंकलाब हैं, अब पूरे देश में होगा इनका प्रसार : केजरीवाल

नयी दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को ‘‘इंकलाब’’ बताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इतने बड़े जनादेश के साथ लोगों ने कहा है कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है।

चुनाव106 मतगणना लीड भाजपा प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश में ‘नया इतिहास’ रचा जा रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में सत्ता में वापसी करती दिख रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को पार्टी के इस प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल को श्रेय दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ‘‘नया इतिहास’’ रचा जा रहा है।

दि17 मतगणना कांग्रेस राहुल

हम इस जनादेश से सबक लेंगे और देश के लोगों के हित में काम करते रहेंगे : राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी।

चुनाव114 चुनाव दिग्गज हार

पांच राज्यों में हुए विस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना

नयी दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित हुए नतीजे कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए निराशा लेकर आए। इस चुनाव में दो मौजूदा और पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपनी-अपनी सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

चुनाव72 मतगणना पंजाब सिद्धू नतीजे

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से हारे

चंडीगढ: कांग्रेस की पंजाब ईकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को बृहस्पतिवार को अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

दि24 न्यायालय माल्या

शीर्ष अदालत ने माल्या के खिलाफ अवमानना मामले में सजा पर आदेश सुरक्षित रखा

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने नौ हजार करोड़ रुपये की बैंक ऋण धोखाधड़ी के आरोपी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ अदालत की अवमानना के मामले में सजा की अवधि पर बृहस्पतिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

चुनाव92

मतगणना पंजाब लीड मान

मान खटकरकलां में शपथ लेंगे, आप सरकार का ध्यान स्कूलों और उद्योगों पर रहेगा

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के खटकरकलां में होगा जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है।

वि40 पाकिस्तान आतंकवादी मस्जिद

पेशावर की मस्जिद पर हुए हमले के जिम्मेदार तीन आतंकी मारे गए

पेशावर: पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने पेशावर की शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती बम हमले के ‘आका’ और उसके दो साथियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि पेशावर में सिख हकीम की हत्या में भी यह समूह शामिल था। बृहस्पतिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

वि22 नेपाल हादसा

नेपाल में बस हादसे में 14 मरे

काठमांडू: पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस के एक पहाड़ी से फिसलकर 300 मीटर की गहराई में गिरने से उसमें सवार कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अर्थ24 शेयर बंद

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 817 अंक उछला

मुंबई: एशियाई बाजारों के रुख से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक बृहस्पतिवार को 1.50 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।

कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के आधार पर जारी खबरें इस प्रकार हैं

वि38 रूस-इंटरनेट

क्या रूस वास्तव में खुद को इंटरनेट से अलग करने वाला है? अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा?

पर्थ: (द कन्वरसेशन) यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल बदलाव शुरू हो गया है।

वि35 आपदा-संकट

आपदाओं के बाद लंबे समय तक रहने वाला संकट : व्यक्तित्व, परिवार और समुदाय से हो सकता है निर्धारण

जिलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया), (द कन्वरसेशन) : क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स की बाढ़ शिद्दत से इस बात का एहसास दिलाती हैं कि स्वास्थ्य संकट और प्राकृतिक आपदाएं बिना किसी चेतावनी के आ सकती हैं और प्रभावित लोगों के जीवन पर कहर बरपा सकती हैं।

वि31 प्राकृतिक आपदा

लोग प्राकृतिक आपदाओं के लिए तैयार होते हैं या नहीं, संदेश भेजने पर निर्भर

कारमेन एलरिक-बार, रिसर्च फेलो, सनशाइन कोस्ट विश्वविद्यालय और टिम स्मिथ, प्रोफेसर और एआरसी फ्यूचर फेलो, सनशाइन कोस्ट विश्वविद्यालय

ब्रिस्बेन: (द कन्वरसेशन) : तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरों की आशंका सबसे अधिक होती है – दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में बाढ़ से तबाही ने इस बात को एक बार फिर मजबूती से साबित कर दिया है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments