सिंगापुर, आठ मार्च (भाषा) सिंगापुर में भारतीय मूल के दो छात्रों पर नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिये जुर्माना लगाया गया है।
समाचार पत्र ‘स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के अनुसार कार्यक्रम के दौरान बिना मास्क पहने शैंपेन खोलते हुए कैमरे में कैद होने वाले वर्मा पुलकित (22) पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिये 3,000 सिंगापुरी डॉलर (2,200 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, विक्रम की दोस्त हरनाज भी उन आठ लोगों के समूह में शामिल थीं, जो क्लार्क क्वे पर जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहा था। हरनाज पर 2,000 सिंगापुरी डॉलर (1,467 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। दोनों को एक अदालत में दोषी पाया गया था।
भाषा
जोहेब पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
