scorecardresearch
Wednesday, 25 September, 2024
होमदेशअर्थजगतब्रिटानिया असम संयंत्र में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 65 प्रतिशत करेगी

ब्रिटानिया असम संयंत्र में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 65 प्रतिशत करेगी

Text Size:

रामपुर (असम), आठ मार्च (भाषा) प्रमुख एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि वह गुवाहाटी के पास स्थित पूर्वोत्तर के अपने सबसे बड़े संयंत्र में इस साल महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 65 फीसदी करने की योजना बना रही है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय विनिर्माण प्रमुख (पूर्व) किशोर विनायक कुलकर्णी ने असम के कामरूप जिले के रामपुर में स्थित संयंत्र के बारे में बताया कि यहां स्थायी रूप से और अनुबंध के माध्यम से 1,367 लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें से 60 प्रतिशत महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाएं हमारे समाज के साथ ही हमारी कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम अपने विनिर्माण संयंत्र में महिला कर्मचारियों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 2020 के अंत तक कार्यबल में 65 प्रतिशत महिलाएं होंगी।’’

कुलकर्णी ने हालांकि इस साल के अंत तक संयंत्र में कुल कर्मचारियों की संख्या के बारे में कोई आंकड़ा साझा नहीं किया, लेकिन कहा कि यह साफ है कि महिला कर्मचारी कुल कार्यबल का 65 प्रतिशत होंगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments