scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतयूक्रेन संकट के कारण सेंसेक्स 870 अंक गिरा

यूक्रेन संकट के कारण सेंसेक्स 870 अंक गिरा

Text Size:

मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) रूस-यूक्रेन संकट गहराने के बीच निवेशकों की कमजोर भावनाओं के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 870 अंक गिरकर 55,000 के स्तर से नीचे आ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 869.33 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,989.19 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 233.80 अंक या 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,424.60 पर आ गया।

सेंसेक्स में पावरग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में थे।

इससे पहले शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,328.61 अंक या 2.44 प्रतिशत चढ़कर 55,858.52 पर बंद हुआ था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 410.45 अंक या 2.53 प्रतिशत बढ़कर 16,658.40 पर पहुंच गया था।

ब्रेंट क्रूड वायदा पांच फीसदी की तेजी के साथ 99.61 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments