scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलफिट इंडिया क्विज में 36000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया : खेल मंत्रालय

फिट इंडिया क्विज में 36000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया : खेल मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) विद्यार्थियों को फिटनेस और खेल के अपने ज्ञान का बखान करने के लिये राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गयी फिट इंडिया क्विज में प्रारंभिक दौर में 13,502 स्कूलों के 36,299 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गयी यह राष्ट्रव्यापी क्विज अभी राज्यस्तरीय दौर में है। प्रारंभिक दौर 25 जनवरी को समाप्त होगा।

इस क्विज की पुरस्कार राशि तीन करोड़ 25 लाख रुपये है जो कि प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में विजयी स्कूलों और विद्यार्थियों को दी जाएगी।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments