scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलपुणेरी पलटन को हराकर पटना पाइरेट्स प्लेऑफ में, दबंग दिल्ली-बंगाल वॉरियर्स का मैच टाई

पुणेरी पलटन को हराकर पटना पाइरेट्स प्लेऑफ में, दबंग दिल्ली-बंगाल वॉरियर्स का मैच टाई

Text Size:

बेंगलुरू, 10 फरवरी (भाषा) गुमान सिंह के शानदार खेल के दम पर पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में गुरुवार को यहां पुणेरी पल्टन को 43-26 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही पटना 18 मैचों में 70 अंक के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गयी।

गुमान ने इस मैच 13 अंक जुटा कर तीन बार की चैंपियन टीम की बड़ी जीत पक्की की।

इससे पहले दिन के शुरुआती मुकाबले में गत चैंपियन बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली के साथ मैच टाई होने पर अंक साझा किया।

यह मैच के आखिरी मिनट में कप्तान नवीन कुमार ने तीन अंक जुटाकर दिल्ली की पकड़ मजबूत कर दी थी लेकिन इसके बाद मंजीत छिल्लर का मैच का आखिरी रेड असफल रहा जिससे मुकाबला बराबरी पर छूटा।

दिल्ली के लिए नवीन ने सबसे ज्यादा 16 अंक जुटाए तो वहीं बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने भी 16 अंक बटोर टीम को मैच में बनाए रखा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments