scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशओडिशा में 14 फरवरी से खुलेंगे केजी के स्कूल

ओडिशा में 14 फरवरी से खुलेंगे केजी के स्कूल

Text Size:

भुवनेश्वर, नौ फरवरी (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 मामलों में गिरावट के मद्देनजर 14 फरवरी से किंडरगार्टन और प्लेस्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

महामारी की तीसरी लहर के चलते लगभग एक महीने तक बंद रहने के बाद सात फरवरी से राज्य में सभी कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन पाठन का कार्य बहाल कर दिया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मंगलवार को कहा गया, “सरकार ने अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए 14 फरवरी से निजी प्री-स्कूलों (प्ले और केजी) को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।” विभाग ने कहा कि स्कूल के प्रबंधन को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित करना होगा।

भाषा यश धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments