scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

Text Size:

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई। बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार मुंबई में मामलों की संख्या बढ़कर 10,52,176 पर पहुंच गई और मृतकों की संख्या 16,667 हो गई।

मुंबई में इस वर्ष दो जनवरी के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या सबसे कम रही। शहर में संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत रही।

बुलेटिन के अनुसार शहर में विभिन्न अस्पतालों से 798 और मरीजों को छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,27,891 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक शहर में स्वस्थ होने की दर 98 फीसदी है।

भाषा देवेंद्र उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments